Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत
    छत्तीसगढ़

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI04/08/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    समय-सीमा (टीएल) की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम, विद्युतीकरण, राजस्व प्रकरणों और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    टीएल प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर डीईओ,बीइओ के वेतन रोकने के निर्देश

     

    कोरबा, 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) की बैठक में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय कार्यों और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पुल-पुलियों, नालों एवं अन्य शासकीय संरचनाओं की स्थिति की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय पर प्रारंभ किए जा सकें।

    कलेक्टर ने स्वास्थय विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थय अमले को सक्रिय रहकर मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थय केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर आवास निर्माण किया जा रहा है तो तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    टीएल प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमओ पाली एवं सीएमओ छुरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी और पाली बीइओ को भी नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में रूचि नहीं लेने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक के भी वेतन रोकने निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों, शेष बचे पारा-टोलों में विद्युतीकरण की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी एवं जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए चलाए जा रहे कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) सेवन अभियान की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को अभियान में गंभीरता से सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बच्चों को निर्धारित अनुसार दवा का सेवन कराया जाए।

    राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) एवं तहसीलदारों को आपसी समन्वय के साथ राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवादित एवं अविवादित नामांतरण प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने, भू-अभिलेखों में गलत प्रविष्टियों को सुधारने तथा डायवर्सन से संबंधित लंबित प्रकरणों का राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों के सर्वे कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा, अजगरबहार सहित अन्य तहसीलों में सर्वे कार्य में प्रगति लाने तथा इसे प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक बकेट क्लेम कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

    बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleखनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप
    Next Article निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर-बड़े बचेली-दंतेवाड़ा का भी राष्ट्रीय सम्मान

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, परिजनों को सौंपी 25 हजार की सहायता राशि

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, दीपक बैज, कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं की श्रेणी घटी

    20/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक करें आवेदन

    20/11/2026

    छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर-बड़े बचेली-दंतेवाड़ा का भी राष्ट्रीय सम्मान

    20/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.