गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला | कटघोरा क्षेत्र के बांधपारा से पकड़ा गया यूपी का आरोपी
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
क्या है मामला:
पुलिस सहायता केंद्र जटगा, थाना कटघोरा क्षेत्र में प्रार्थिया ने आरोपी राजेश दुबे के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
देशी कट्टा और कारतूस बरामद:
जांच के दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत भी अतिरिक्त कार्रवाई की गई।
धारा और कार्रवाई:
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 331(4) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
नाम आरोपी:
राजेश दुबे पिता स्वर्गीय देवी शरण, उम्र 43 साल, निवासी हुसैन थाना मुस्करा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। हाल मुकाम बांधपारा गाड़ाफादा जग्गा, कटघोरा, कोरबा।
SP के निर्देश पर कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके।


