Close Menu
    What's Hot

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    May 14, 2026

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026

    सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान
    छत्तीसगढ़

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 14 मई 2026/
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और विश्वास का संगम बनता जा रहा है। कोरबा ब्लॉक के सुदूर ग्राम केराकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे थे, जिनमें विशेष पिछड़ी जनजाति ‘‘पहाड़ी कोरवा‘‘ परिवार भी शामिल थे। अधिकारियों और जनसमूह के बीच सजे मंच की ऊँचाई तब बौनी साबित हुई, जब जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत मंच से उनकी नजर सामने कुर्सी पर बैठी 80 वर्ष की एक वृद्ध माँ पर पड़ी।
    कलेक्टर बिना किसी औपचारिकता के उस बुजुर्ग महिला के करीब जा पहुँचे और बड़े ही स्नेह से पूछा. ‘कैसी हो माताजी? राशनकार्ड से चावल मिल रहा है न? महतारी वंदन योजना के पैसे खाते में आ रहे हैं?‘
    जिले के कलेक्टर को अपने पास पाकर और इतनी आत्मीयता सुनकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर एक संतोष भरी मुस्कान खिल उठी। उन्होंने सहज भाव से उत्तर दिया ‘‘हाँ साहब, सब मिल रहा है।‘‘ कलेक्टर ने न केवल योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि उनसे गाँव की समस्याओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के बारे में भी घर के सदस्य की तरह चर्चा की।
    संवेदनशीलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। भीड़ में अपनी अनोखी लकड़ी की छड़ी थामे कुर्सी पर बैठे एक अन्य बुजुर्ग को देखते ही कलेक्टर स्वयं उनसे मिलने बढ़े। उन्होंने बड़ी आत्मीयता से गाँव के हाल-चाल पूछे। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें शासन की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
    संवाद के दौरान जब कुछ महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में नाम न जुड़ पाने की व्यथा सुनाई, तो कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन जल्द ही पात्र और वंचित महिलाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सुशासन तिहार का यह दिन केराकछार के ग्रामीणों के लिए केवल एक सरकारी शिविर नहीं था, बल्कि एक ऐसी याद बन गया जहाँ उन्होंने महसूस किया कि सरकार उनकी दहलीज पर खड़ी है..सिर्फ कागजों के लिए नहीं, बल्कि उनकी मुस्कान के लिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleउद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार-2026 सिरमिना में आज और कल रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा

    May 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    केराकछार में पीएम आवास घोटाला: कागजों में मकान पूर्ण, हितग्राही 4 साल से कच्चे घर में

    May 14, 2026
    करतला

    गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित 43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

    May 13, 2026
    Editors Picks

    कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

    May 14, 2026

    उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

    May 14, 2026

    सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    May 14, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.