Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सीएम हेल्पलाइन का कोरबा में जल्द आगाज, 24×7 दर्ज करा सकेंगे शिकायत: कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    सीएम हेल्पलाइन का कोरबा में जल्द आगाज, 24×7 दर्ज करा सकेंगे शिकायत: कलेक्टर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    1076 टोल-फ्री नंबर पर कॉल, ऐप या व्हाट्सएप से भी होगी शिकायत, समय पर समाधान नहीं तो अफसर जवाबदेह_

    *कोरबा। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली” जल्द कोरबा में शुरू होगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

    *कैसे काम करेगी सीएम हेल्पलाइन*
    कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शुरू हो रही यह हेल्पलाइन 24 घंटे, सातों दिन काम करेगी। कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर *1076* पर कॉल कर, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा।

    शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को एक *विशिष्ट पहचान संख्या* मिलेगी। इससे वह ट्रैक कर सकेगा कि शिकायत किस विभाग, किस अधिकारी के पास है, क्या कार्रवाई हुई और समाधान में कितना समय लगेगा।

    *”संतुष्टि नहीं तो बंद नहीं होगी शिकायत”*
    कलेक्टर दुदावत ने साफ किया कि समाधान के बाद नागरिक से फीडबैक लिया जाएगा। अगर शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ तो शिकायत स्वतः फिर सक्रिय हो जाएगी। पूरी व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

    *अधिकारियों को सख्त निर्देश*
    1. सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में पोर्टल संचालन के लिए एक कर्मचारी को नामित करें।
    2. पोर्टल से मिले हर आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।
    3. जिला शिकायत शाखा में अलग से “सीएम हेल्पलाइन प्रकोष्ठ” तैयार किया जाए।
    4. नागरिकों की समस्या का समाधान और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

    कलेक्टर ने कहा कि यह तकनीक आधारित सिस्टम है। हर स्तर पर अफसर की जवाबदेही तय होगी। शिकायतों का अनावश्यक लंबित रहना अब संभव नहीं होगा।

    *बैठक में ये रहे मौजूद*
    बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, DFO प्रेमलता यादव, जिला पंचायत CEO दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित यह प्रणाली नागरिकों को एकीकृत, सुलभ और विश्वसनीय माध्यम देगी। इससे प्रशासन और अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleअंधेरों को चीरकर निकली रोशनी: दृष्टिबाधित शिवांगी को कलेक्टर ने दिया कंप्यूटर, बनेगी आत्मनिर्भर
    Next Article सुशासन तिहार: जटगा में लगे शिविर में 518 में से 74 शिकायतों का मौके पर निपटारा
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.