Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक अपडेट, 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त, 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक अपडेट, 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त, 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती के निर्देश

    Santosh RajakBy Santosh RajakJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5000 शिक्षक पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं।

    IND vs NZ T20 Match : स्टेडियम में खाने-पीने के तय दाम, दर्शकों को बड़ी राहत

    5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त

    चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जशपुर, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा, कवर्धा और दंतेवाड़ा में स्थापित किए जा रहे नए मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी गई है। इन डीनों पर न केवल शैक्षणिक संचालन बल्कि नए मेडिकल कॉलेजों को प्रारंभ करने और सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे आदिवासी और दूरस्थ अंचलों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    CG NEWS
    CG NEWS

    5000 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

    इधर, शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरवरी माह तक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया जाए और समय-सीमा में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

    मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी शासकीय सेवा में अवसर मिल सके।

    जून तक पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

    प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने भी इस बहुप्रतीक्षित भर्ती को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि फरवरी में भर्ती परीक्षा से संबंधित विज्ञापन जारी होगा, जून तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और नए शिक्षा सत्र से पहले शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

    तीन साल बाद हो रही शिक्षक भर्ती

    गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 3 साल बाद शिक्षक भर्ती होने जा रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, लेकिन लगभग 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब इस नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleCG Breaking News : दुर्ग में दर्दनाक घटना महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग
    Next Article Raipur Police Commissioner : रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर’ डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, नई पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी आवेदन पत्र 15 जून तक कर सकते हैं जमा

    June 9, 2026
    Editors Picks

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

    June 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 माह में 300 से अधिक फोन स्वामियों को मिले

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन

    June 9, 2026

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

    June 9, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.