Author: Santosh Rajak
कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला। शराब के नशे में धुत रसोइए केसर दुबे ने कक्षा 6वीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से किया वार।बाल-बाल बचा छात्र: छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में आई गंभीर चोट, उपचार के बाद पिता ले गए घर छात्र लंबे समय से झेल रहे थे रसोइए का टॉर्चर; मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया कटघोरा पुलिस की हिरासत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को कर रहा था…
कोरबा पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 1 वयस्क आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 5 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपियों के पास से एक धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है ¹। कोरबा पुलिस का यह अभियान “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यह…
कोरबा नगर पालिक निगम का बजट भारी बहुमत से पारित हो गया है। बजट वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट पर सिर्फ 4 सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुल 3 प्रस्ताव बहुमत से और 5 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए, जबकि बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना संबंधी प्रस्ताव होल्ड पर रखा गया है। महापौर संजूदेवी राजपूत ने बजट प्रस्तुत किया, जिसमें सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए ¹।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने योजना को भूमिहीन किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। कोरबा जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल 10,081 हितग्राही हैं।
*मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु।* *कोरबा* – कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सुबह देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा डरा सहमा व्यक्ति डर से बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर कुछ देर बाद…
कोरबा रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रेलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास खड़े ट्रेलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला था.और कोरबा में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह दुर्घटना लापरवाही…
कोरबा श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर निगम कोरबा श्री नूतन सिंह ठाकुर सभापति नगर निगम कोरबा श्री नरेंद्र देवांगन जी पार्षद वार्ड क्रमांक 18एम आई सी मेंबर श्री लक्ष्मण श्रीवास जी पार्षद वार्ड क्रमांक 17 श्री मती सिमरन जीत कौर पार्षद वार्ड क्रमांक 28 श्री रंग नाथ श्रीवास पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद पूर्व अध्यक्ष श्री मोहनलाल श्रीवास जी की अध्यक्षता में की अंजनी कुंज प्रांगण में विधायक मद से नवनिर्मित डोम शेड…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिनांक 14.03.2026 को कक्षा 12वीं की विषय हिंदी का परीक्षा सम्पन्न की गई थी 15.03.2026 एवं 16.03.2026 को सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में उक्त विषय के सेट बी के प्रश्नपत्र लीक होने की बात क्या गया इन दावों की जांच हेतु साइबर थाने में लिखित सूचना तथा सिटी कोतवाली में भी FIR दर्ज की गई परीक्षा समिति की बैठक23.03.2026 में लिए गए निर्णयानुसार कक्षा 12वीं की विषय हिंदी को दिनांक 14.03.2026 को सम्पन्न परीक्षा निरस्त की जाती है तथा उक्त परीक्षा दिनांक 10.04.2026 को पुनः आयोजित की जाएगी
55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा कोरबा, 22 मार्च। ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल 30 एवं कटघोरा उपजेल के कुल 25 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साक्षर बनने उल्लास महापरीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 22 मार्च, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिले के सभी प्राथमिक शाला में आयोजित की गई। इस बार साक्षरता विभाग द्वारा परीक्षा के माध्यम से जेल के बंदियों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता…
कोरबा) कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में खुशी, उत्साह और विश्वास का माहौल पैदा कर दिया है। कंवर समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया ने 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शेड निर्माण की घोषणा कर दी है। यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है। जब जनप्रतिनिधि समझे जनता की जरूरत… ग्राम पंचायत तुमान में कंवर कल्याण विकास समिति (पंचगण) की…
