कलेक्टोरेट सभागृह से लेकर जिले के सभी थानों तक लाइव देखा गया कार्यक्रम
कोरबा, 31 अक्टूबर 2026 – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण कोरबा में किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट सभागृह में बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस परिवार के सदस्य भी परिवार सहित शामिल हुए।
जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया।

