कोरबा। जिले के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट राशि का उपयोग अनिवार्य रूप से शाला के विकास कार्यों में किया जाना है, लेकिन प्राथमिक शाला मड़वारानी (डाइस कोड – 22050807504) से जुड़ा एक PFMS भुगतान संदेह के घेरे में है।
प्राप्त दस्तावेज PFMS Advice No. C062630082846 (दिनांक 30.06.2026) के अनुसार 12,500 रुपये की राशि शाला मद से बैंक ऑफ बड़ौदा को एक निजी खाते में अंतरित करने की सलाह दी गई है।
नियमतः समग्र शिक्षा की यह राशि शाला प्रबंधन समिति (SMC) के प्रस्ताव और प्रधान पाठक के संयुक्त हस्ताक्षर से ही शाला विकास, मरम्मत, इको क्लब जैसे मदों पर खर्च होनी चाहिए। दस्तावेज में खर्च का कोई विवरण और एजेंसी सील का उल्लेख नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्रांट राशि / समग्र शिक्षा की राशि का निजी उपयोग किया जा रहा है, जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि हर खर्च की रिपोर्ट और हिसाब-किताब विभाग को देना अनिवार्य है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा कोरबा से जांच की मांग की गई है।

