कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 और आंगनबाड़ी सहायिका के 07 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे।
आवेदनों की जांच और परीक्षण के बाद अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। इस पर दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
दावा-आपत्ति जमा करने की तिथि 05 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in के माध्यम से अपनी दावा-आपत्तियां जमा कर सकती हैं।
मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

