कोरबा, 30 सितंबर 2026 कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में विश्व वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर कल 1 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर इंदिरा गांधी स्टेडियम / ऑडिटोरियम खेल परिसर, टी.पी. नगर कोरबा में दोपहर 2:00 बजे से लगेगा। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हो रहा है।
शिविर में वयोवृद्धजनों की बीपी, शुगर, मुख जांच, कान की जांच सहित विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और नि:शुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।
कलेक्टर और सीएमएचओ ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि अपने घर और आसपास के अधिक से अधिक बुजुर्गों को शिविर में जांच के लिए भेजें।








