कोरबा, 30 सितंबर 2026 जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीता यादव ने की।
बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मयूरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु. डिम्पल, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय भवनों से संबंधित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश ने कलेक्टर को निर्देश दिए। साथ ही विधिक जागरूकता शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और विभागों के समन्वय से कैम्प लगाने पर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि *नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026* को आयोजित होगी। इसमें राजस्व से जुड़े अधिक से अधिक मामलों को रखकर निराकरण करने और ट्रैफिक चालान के प्रकरणों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए।








