कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर 30 सितंबर तक ये कैंप लगेंगे। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राशन कार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया जाएगा।
*कैंप का शेड्यूल -*
*29 सितंबर को -*
1. साकेत भवन, नगर पालिक निगम कोरबा
2. लैम्पस कार्यालय, कटघोरा
*30 सितंबर को -*
1. जनपद पंचायत कार्यालय, करतला
2. भारत भवन, भैंसमा (जनपद कोरबा)
विभाग ने अपील की है कि जिन हितग्राहियों को राशन कार्ड बनवाना है, नाम जोड़ना-हटाना है या किसी प्रकार की समस्या है, वे अपने आधार कार्ड, पुराना राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के साथ शिविर में पहुंचे।








