कोरबा, 27 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के गठन और मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का विधानसभावार प्रशिक्षण 28 सितंबर से शुरू होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण 1 अक्टूबर तक चलेगा। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदान से जोड़ने के लिए सभी शासकीय-अशासकीय कॉलेजों, स्कूलों और मतदान केंद्रों में ELC का गठन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का शेड्यूल
28 सितंबर – 22-कटघोरा विधानसभा के BLO का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में सुबह 10:30 बजे से।
30 सितंबर – 23 पाली-तानाखार के तहत पाली ब्लॉक के BLO का प्रशिक्षण जनपद पंचायत पाली सभाकक्ष में सुबह 10:30 बजे और पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के BLO का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी में दोपहर 2 बजे से।
01 अक्टूबर – 20-रामपुर विधानसभा के BLO का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सुबह 10:30 से 1:30 तक और 21-कोरबा विधानसभा के BLO का प्रशिक्षण उसी दिन दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगा।
सभी BLO और मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।








