जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर और राज्य स्तरीय के लिए 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
कोरबा, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026′ शुरू हो गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने युवाओं, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों और स्टार्टअप्स से अपील की है कि वे अपनी जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपने इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत करें।
जिला स्तर पर मिलेगा 1 लाख का इनाम
जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक आइडिया भेज सकते हैं।
– प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये
– द्वितीय – 75 हजार रुपये
– तृतीय – 50 हजार रुपये
– 10-10 हजार के सांत्वना पुरस्कार भी
कलेक्टर ने कहा – फ्लाई ऐश के उपयोग, धूल-प्रदूषण, हाथी-मानव द्वंद्व, वनोपज विपणन, सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर युवा अपने किफायती समाधान दे सकते हैं।
राज्य स्तर पर 5 करोड़ के इनाम
व्यापक स्तर के चैलेंज में 10 क्षेत्रों – कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल विकास, नगरीय विकास आदि में आइडिया मंगाए गए हैं। कुल 50 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये यानी 5 करोड़ की राशि दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक
वेबसाइट – sevainnovationchallenge.in
आवेदन के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा या दमन-दीव का मूल निवासी होना जरूरी है। कंपनी रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं।
सहायता के लिए जिला नोडल अधिकारी विजय कारे से 8109363862 पर संपर्क कर सकते हैं।








