कोरबा, 24 सितंबर 2026। भाकपा जिला परिषद कोरबा के नेतृत्व में ग्राम तुमान, सरईडीह, पकरिया के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने तुमान की वर्षों से लंबित जनसमस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें –
– बरपाली से तुमान सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला है।
– गांव में नाली नहीं होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है।
– प्राचीन तालाब का उत्तरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से जल संकट बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के निराकरण और मुआवजे की मांग को लेकर सुशासन तिहार में भी आवेदन दिए थे, पर कोई पहल नहीं हुई।
प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, सह सचिव अनूप सिंह, वरिष्ठ जिला परिषद सदस्य राम मूर्ति दुबे, एनके दास, श्याम बिहारी बनाफर सहित ग्रामीणों में आनंद सिंह कंवर, तीजमति पटेल, राम सिंह, रमेश सिंह, महेश राम, हरिशंकर, मंगल सिंह, समारू, मोहनलाल, फूल सिंह, संजय, अंशु, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।








