Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों से किया था अधमरा, इलाज के दौरान रायपुर में तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों से किया था अधमरा, इलाज के दौरान रायपुर में तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर/सकरी। सकरी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक शेख इस्माईल की लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा

    पुलिस के मुताबिक मृतक की मां ने 11 सितंबर 2026 को सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा शेख इस्माईल 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ युवकों ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की है।

    सिर पर गंभीर चोटें, सिम्स से रायपुर रेफर

    हमले में शेख इस्माईल के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उसे तत्काल डायल 112 की मदद से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सकरी थाने में *अपराध क्रमांक 839/2026* के तहत केस दर्ज किया गया। हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 12 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में BNS की धारा 103(2) और 324 जोड़ी।

    चारों हत्यारे पकड़ाए

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 सितंबर को चार आरोपियों को धर दबोचा।

    1. अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21 वर्ष)
    2. प्रदुम श्रीवास उर्फ पद्दुम (29 वर्ष)
    3. दिलीप कुमार निर्मलकर (32 वर्ष)
    4. गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22 वर्ष)

    पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी जब्त कर लिया गया है। चारों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला आपसी विवाद और गाली-गलौज के बाद मारपीट का है, जिसने हत्या का रूप ले लिया।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में नेशनल लोक अदालत में इतिहास रचा, एक ही दिन में 5.77 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा, प्रधान न्यायाधीश नीता यादव के नेतृत्व में सफल आयोजन
    Next Article वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: अंबिकापुर के खरसिया चौक की बदहाल सड़क देख भड़के, सरगुजा कलेक्टर को लगाई फटकार, बोले- बारिश में जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.