Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी, साकार हुआ पक्के मकान का सपना जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून- हितग्राही- गुंजा साहू
    छत्तीसगढ़

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी, साकार हुआ पक्के मकान का सपना जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून- हितग्राही- गुंजा साहू

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI12/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 11 सितंबर 2026/
    कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच गुजर-बसर करने वाली काशीनगर निवासी श्रीमती गुंजा साहू के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना आसान नहीं था। बरसात आते ही छत से पानी टपकने लगता था, दीवारों और फर्श में सीलन भर जाती थी और मिट्टी के घर में जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर भी हमेशा बना रहता था। ऐसे में हर मौसम परिवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता था।
    श्रीमती गुंजा साहू अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारों व फर्श में सीलन हो जाती थी। घर में बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर हमेशा चिंता रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने का डर भी बना रहता था। पक्का मकान बनाने की बहुत इच्छा थी, लेकिन परिवार की सीमित आमदनी में यह संभव नहीं हो पा रहा था।”
    उनके पति श्री सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। सीमित आय के बीच परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही प्राथमिकता थी। ऐसे समय में पीएम आवास शहरी 2.0 योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए उन्हें तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। शासन से मिली सहायता और अपनी बचत की राशि को मिलाकर परिवार ने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।
    श्रीमती गुंजा साहू कहती हैं, “जब हमें पीएम आवास योजना का लाभ मिला, तो लगा कि अब हमारा भी पक्का घर बन सकता है। शासन से मिली सहायता ने हमारे लिए यह सपना पूरा करना आसान कर दिया। आज हमारा अपना पक्का मकान है। अब बारिश में छत से पानी टपकने की चिंता नहीं रहती, न दीवारों और फर्श में सीलन की परेशानी है और न ही सांप-बिच्छुओं का डर सताता है। परिवार सुरक्षित माहौल में आराम से रह रहा है।”
    पक्का मकान मिलने के बाद केवल घर की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि परिवार के जीवन में सुरक्षा, सुविधा और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जिस घर में कभी हर बारिश चिंता लेकर आती थी, आज वही पक्का आशियाना परिवार को सुकून और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दे रहा है। गुंजा साहू के लिए यह मकान महज ईंट और सीमेंट से बना घर नहीं, बल्कि वर्षों की चिंता से मुक्ति और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार बन गया है।
    अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए श्रीमती गुंजा साहू कहती हैं, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा पक्के घर का सपना इतनी जल्दी पूरा होगा। आज अपने घर में परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून मिलता है। हमारे लिए यह घर बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
    पीएम आवास शहरी 2.0 योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्की छत ही नहीं मिल रही, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी जुड़ रही है। गुंजा साहू का पक्का मकान इसी बदलाव की एक सशक्त मिसाल है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसक्ती में लखपति दीदी और PM आवास सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल, CM विष्णुदेव साय भी रहे मौजूद
    Next Article कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में – कलेक्टर
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.