*बिलासपुर/करतला (करतला टाइम्स)।* करतला विकासखंड के पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा जगत में अपनी सरलता व कर्मठता के लिए पहचाने जाने वाले श्री संदीप पाण्डेय जी ने आज बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय स्थित DEO कक्ष में पदभार ग्रहण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विकासखण्ड करतला के विकासखण्ड परियोजना अधिकारी लोकनाथ सेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।
*करतला के लिए गर्व का क्षण*
श्री पाण्डेय जी का कार्यकाल करतला में हमेशा याद किया जाता है। BEO करतला रहते हुए उन्होंने शिक्षकों के हित में कई कार्य किए और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया। उनके बिलासपुर जैसे बड़े जिले में DEO बनने से पूरे करतला शिक्षा परिवार में हर्ष का माहौल है।
श्री सेन ने बताया कि “पाण्डेय सर का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका आशीर्वाद हम सभी को सदैव मिलता रहेगा। बिलासपुर जिले को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।”
करतला टाइम्स परिवार की ओर से श्री संदीप पाण्डेय सर को नवीन दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।








