Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में आदिवासी शिक्षा का काला सच: अंधेरे, भूख और बदहाली से तंग आकर 16 KM पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं एकलव्य की बेटियां, प्रिंसिपल की छुट्टी, वार्डन को नोटिस
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी शिक्षा का काला सच: अंधेरे, भूख और बदहाली से तंग आकर 16 KM पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं एकलव्य की बेटियां, प्रिंसिपल की छुट्टी, वार्डन को नोटिस

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI09/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    अंबिकापुर / सरगुजा (करतला टाइम्स)।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है, जहां आदिवासी बच्चों को कलेक्टर-डॉक्टर बनाने का सपना दिखाया जाता है। लेकिन सरगुजा जिले के शिवपुर के एकलव्य स्कूल में इस सपने का गला घोंटा जा रहा था।

    हद तो तब हो गई जब इंसाफ के लिए स्कूल की छात्राओं को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। सोमवार को गुस्साई दर्जनों छात्राएं स्कूल से 16 किलोमीटर पैदल चलकर सीधे अंबिकापुर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं* और कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रो पड़ीं।

    क्या-क्या नरक झेल रही थीं बेटियां?

    कलेक्टर के सामने छात्राओं ने जो बताया वो रूह कंपा देने वाला है –

    *1. 3 महीने से अंधेरे में जिंदगी:* स्कूल और हॉस्टल की बिजली पिछले 3 महीने से बंद है। बेटियां मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में पढ़ने और सोने को मजबूर हैं। गर्मी में पंखा तक नहीं चल रहा।

    *2. पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति:* 11वीं-12वीं की छात्राओं ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक आते ही नहीं। प्रैक्टिकल तो दूर, थ्योरी तक ठीक से नहीं हो रही, भविष्य अंधकार में है।

    *3. मेस में जानवरों जैसा खाना:* हॉस्टल मेस की सफाई व्यवस्था बद से बदतर है। खाने में कीड़े, गंदगी और बदबू की शिकायत कई बार प्रिंसिपल से की, पर कोई सुनवाई नहीं।

    प्रशासन में हड़कंप, आधी रात को एक्शन

    छात्राओं के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही प्रशासन के होश उड़ गए। कलेक्टर ने तुरंत आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को तलब किया।

    प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर *बड़ी कार्रवाई की गई है -*
    – *प्रिंसिपल ओम प्रकाश को तत्काल प्रभाव से प्रभार से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।*
    – *हॉस्टल अधीक्षिका (वार्डन) को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।*
    – बिजली विभाग को 24 घंटे के अंदर कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या 3 महीने तक बिजली बंद रही और किसी अधिकारी को भनक तक नहीं लगी? DEO, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी, आखिर फील्ड में क्या कर रहे थे?

    करोड़ों रुपये के बजट से चलने वाले एकलव्य स्कूल में अगर ये हाल है, तो दूर-दराज के सामान्य आश्रम-छात्रावासों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

    अगर ये बेटियां 16 KM पैदल चलकर कलेक्टर के पास न जातीं, तो ये मामला आज भी फाइलों में दबा रहता।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Next Article दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.