Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप
    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI29/07/2026Updated:29/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा।करतला ब्लॉक की ग्राम पंचायत जर्वे में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा मास्टर रोल में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि 90 दिवस का काम पूरा दिखाकर आवासों को जल्दबाजी में “पूर्ण” दर्शा दिया गया। इसके एवज में आवास मित्र और जिम्मेदारों ने राशि में से कमीशन ले लिया। पंचायत में पहले से ही फर्जी जिओटैग और अपात्रों को आवास देने के आरोप लगते रहे हैं।

    सबसे बड़ा खुलासा मनरेगा भुगतान में हुआ है। हितग्राहियों के नाम से मजदूरी का भुगतान अन्य व्यक्तियों के खातों में कर दिया गया है। कई हितग्राहियों का कहना है कि उन्होंने काम ही नहीं किया, फिर भी उनके नाम से फर्जी हाजिरी बनाकर पैसा निकाल लिया गया।

    मीडिया टीम जब ग्राम पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि कई हितग्राहियों का आवास जमीनी स्तर पर बना ही नहीं है। किसी अन्य के बने हुए आवास को दिखाकर राशि का आहरण कर लिया गया है।

    इस संबंध में आवास मित्र से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं रोजगार सहायक ने मजदूरी भुगतान की जानकारी देने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि मनरेगा को बंद कर उसे “बी बी रामजी” में कन्वर्ट कर दिया गया है, इसलिए भुगतान की लिस्ट नहीं दिखाई जा सकती।

    ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि आवास और मनरेगा दोनों की संयुक्त जांच कराई जाए और दोषियों पर 420 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व आवास मित्र द्वारा भी लाखों रुपए कमीशन लेकर फर्जी जिओटैग किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    28/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

    28/07/2026
    Editors Picks

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मास्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    29/07/2026

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन

    28/07/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    28/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.