गलत पता और बंद घर की वजह से हजारों लाइसेंस-आरसी लौटे, विभाग ने की लोगों से संपर्क की अपील
कोरबा.// अगर आपने भी नया ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी का RC बनवाया है और अभी तक डाक से नहीं मिला, तो ये खबर आपके काम की है। जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में ऐसे सैकड़ों RC और DL पड़े हुए हैं जो डाकिया आपके घर तक नहीं पहुंचा पाया।
दरअसल हुआ क्या
परिवहन विभाग प्रभारी *अतुल असैय्या* के मुताबिक रायपुर RTO से सभी RC और लाइसेंस आवेदक के रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट से भेजे जाते हैं। लेकिन कई बार घर बंद मिलना, पता अधूरा होना या सही से डिलीवरी न होने के कारण डाक वापस कोरबा RTO में जमा हो जा रही है।
अब कैसे मिलेगा आपका RC/DL
विभाग ने कहा है कि जिन लोगों को 1-2 महीने से अपना दस्तावेज नहीं मिला है, वो एक बार जिला परिवहन कार्यालय कोरबा जरूर जाएं। वहां अपना आधार कार्ड और आवेदन की पावती दिखाकर आप अपना RC या DL ले सकते हैं।
लोगों से ये भी कहा
RTO ने अपील की है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही आगे से फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर और पूरा पता सही-सही लिखें ताकि डिलीवरी में दिक्कत न हो।


