कोरबा। जिले में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। यातायात पुलिस का फोकस नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर है।
साल 2026 के पहले 161 दिनों में यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले 913 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी प्रकरण कोर्ट में पेश किए गए, जहां करीब 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह जिले में इस तरह की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP लखन पटले, CSP प्रतीक चतुर्वेदी, DSP डीके सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक तेज कुमार यादव के नेतृत्व में शहर, उपनगर और आउटर क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के साथ ही प्रशासन भी ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड, दर्पण लगा रहा है और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 50% हादसे नशे में ड्राइविंग से होते हैं, इसलिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


