Close Menu
    What's Hot

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें
    छत्तीसगढ़

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया 

    *कोरबा 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर और सहज रूप से उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में खरीफ सीजन से पहले जिले में खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। शासन की दूरदर्शी योजनाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है, जिससे उनकी खेती की तैयारियां सुगम हुई हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है।
    कोरबा जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक श्री शैलेंद्र प्रसाद साहू इसका एक उदाहरण हैं। लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री साहू अपने पुत्र के साथ खेती-किसानी का कार्य करते हैं और कृषि ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका का आधार है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए वे कटघोरा स्थित सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्हें आवश्यकतानुसार बीज, 3 बोरी डीएपी एवं 6 बोरी यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि समिति में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बिना किसी परेशानी के खाद प्राप्त हो गया, जिससे खेती की तैयारियां समय पर शुरू करने में मदद मिली।
    श्री साहू ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की सबसे बड़ी चिंता खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर रहती है, लेकिन अब ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित किए जाने से किसानों को आवश्यक सामग्री समय पर मिल रही है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों के सहयोग और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समय पर कृषि आदान सामग्री मिलने से फसल उत्पादन बेहतर होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए लगातार उनके हित में निर्णय ले रही है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है।
    श्री साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से खेती करना आज अधिक सुगम और सम्मानजनक बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है
    Next Article आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026
    करतला

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

    June 11, 2026
    Editors Picks

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.