Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बरपाली में जन समस्या निवारण शिविर, पूर्वगृह मंत्री ननकी राम कंवर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
    छत्तीसगढ़

    बरपाली में जन समस्या निवारण शिविर, पूर्वगृह मंत्री ननकी राम कंवर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI03/06/2026Updated:03/06/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    बरपाली में जनसमस्या निवारण शिविर, 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

    पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ विशाल शिविर

    5000 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होना जनपद क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि : टिकेश्वर सिंह राठिया

    कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड कोरबा के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बरपाली के शाला भवन परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बरपाली, मदनपुर, जिलगा, चचिया, कूदमुरा, तौलीपाली, बासीन, कोलगा, सोलवा एवं कटकोना सहित 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ननकी राम कंवर, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष बिजमोती राठिया, भाजपा नेता टिकेश्वर सिंह राठिया सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ। जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने सुशासन तिहार के उद्देश्य, शासन की “संवाद से समाधान” अवधारणा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

    *710 आवेदन प्राप्त, 107 का त्वरित निराकरण*

    शिविर में कुल 710 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 10 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के रूप में दर्ज किए गए। प्रशासन द्वारा 107 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

    *विभागीय स्टॉलों में दी गई योजनाओं की जानकारी*

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने बताया कि शिविर में महतारी वंदन योजना, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य और अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों को जन्म एवं मृत्यु पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु संबंधी जानकारी 21 दिनों के भीतर ग्राम पंचायत सचिवालय में जमा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, मातृ एवं शिशु पोषण, कुपोषण नियंत्रण तथा विभिन्न पोषण योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगवाने की अपील की।

    *9 माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत*

    शिविर में खाद्य विभाग से संबंधित एक शिकायत सामने आई, जिसमें हितग्राही ने 9 माह से राशन नहीं मिलने की बात कही। इस पर खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता ने बताया कि केवाईसी नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण प्रभावित हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जुलाई माह से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

    *जनप्रतिनिधियों ने बताया जनकल्याणकारी पहल*

    पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं और इसके लिए सरकार साधुवाद की पात्र है।

    जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।

    जनपद अध्यक्ष बिजमोती राठिया ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक उनका अधिकार और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

    भाजपा युवा नेता टिकेश्वर सिंह राठिया ने कहा कि जनपद क्षेत्र में लगभग 5000 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें अधिकांश का कार्य पूर्ण हो चुका है या प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ऐसे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जो किसी कारणवश अब तक लाभान्वित नहीं हो सके हैं।

    *हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री*

    शिविर में पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र, लखपति दीदी सम्मान पत्र, नवदंपति नई पहल किट, टीबी मरीजों को पोषण किट, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, छड़ी एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

    इसके अलावा महिला समूहों को श्रृंगार पेटी देकर सम्मानित किया गया तथा। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
    शिविर के दौरान टीबी मुक्त घोषित सभी ग्राम पंचायतों को पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के हाथों महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोटमेर जनसमस्या निवारण शिविर में 200 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण
    Next Article जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक 5 जून को
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.