*कोरबा, 25 मई 2026।* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुए जनदर्शन में शहरी और दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने 121 आवेदन सौंपे।
शिकायतें तो आईं, समाधान कब तक
सबसे ज्यादा मामले PM आवास की किश्त रुकने, मनरेगा मजदूरी भुगतान न होने, पेयजल समस्या, अवैध कब्जा, ट्राई सायकिल मरम्मत, महतारी वंदन, वृद्धा पेंशन और PM स्वनिधि लोन से जुड़े रहे। अतिक्रमण, वनाधिकार पट्टा जांच, सीमांकन और मानदेय भुगतान के आवेदन भी आए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हर आवेदन को सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को त्वरित राहत दी जाए।
जनदर्शन में जिला पंचायत CEO दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अब ग्रामीणों की नजर इस पर है कि 121 आवेदनों में से कितनों का निपटारा समय पर होता है।

