बलौदाबाजार-भाटापारा के युवाओं को CM साय की सौगात: ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ से मिलेगी नौकरी और फ्री कोचिंग
*रायपुर/भाटापारा:* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को भाटापारा के करहीबाजार में सुशासन तिहार के दौरान जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल लांच किया। CM ने युवाओं से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
*पोर्टल में क्या मिलेगा:*
1. *513 रिक्तियां*: सीमेंट प्लांट में 75, रोजगार कार्यालय से 286, राज्य के बाहर 150 पद
2. *21 ट्रेड में ट्रेनिंग*: युवा योग्यता और रुचि के अनुसार फ्री स्किल ट्रेनिंग ले सकेंगे
3. *डायरेक्ट नौकरी*: 8वीं पास से ग्रेजुएट तक बिना एजेंट, बिना कागजी झंझट के एक क्लिक में आवेदन
4. *फ्री करियर गाइडेंस*: अनुभवी विशेषज्ञों से निःशुल्क मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग
CM साय ने इसे जिला प्रशासन की अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, कौशल विकास और स्वरोजगार योजना भी चलाई जा रही है।
*खास बात*: इस पोर्टल पर नियोक्ता सीधे युवाओं से संपर्क कर सकते हैं। साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए सिर्फ सरकारी विभाग और रजिस्टर्ड कंपनियों को ही जोड़ा गया है।
*अभी तक के आंकड़े*: पोर्टल पर 468 युवा पंजीकृत, 513 वैकेंसी और 21 ट्रेड उपलब्ध हैं।
इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, SP ओपी शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

