Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत, 31 मई तक भरें गूगल फॉर्म
    छत्तीसगढ़

    सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत, 31 मई तक भरें गूगल फॉर्म

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *कोरबा, 18 मई 2026।* सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

    विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना है।

    अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान से सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

    अपने मामलों को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

    अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर वार रूम के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय के लैंडलाइन नंबर 011-23116464 एवं ईमेल पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के लैंडलाइन नंबर 77592-99134 में संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकरतला के किसानों को विदेशी बाजार से जोड़ने की तैयारी, नावापारा में निर्यात ट्रेनिंग संपन्न
    Next Article बिझरा उपचुनाव में बड़ा खेल: भाजपा नेता की हत्या का आरोपी मुस्ताक अहमद जेल से आकर उसी सीट पर ठोक रहा दावा
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    29/07/2026
    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मस्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026
    Editors Picks

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.