Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी 24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी 24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI28/04/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    62.66 करोड़ की बकाया राषि में से 35.63 की मिली छूट
    रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव को मिली छूट

    कोरबा, 28 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 कोरबा जिले में आशा की किरण बनकर उभरी है। वर्षों से लंबित बिजली बिलों का बोझ ढो रहे उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान कर रही है। इस योजना का सबसे प्रभावशाली असर तीन आम परिवारों-रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव के जीवन में साफ दिखाई देता है।
    कोरबा जिले के दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई पर ₹62,906 का बकाया था, जो उनके लिए लगातार बढ़ती चिंता का विषय बन चुका था। समाधान योजना ने उनके जीवन में नए सवेरे की तरह प्रवेश किया। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹32,200 की बड़ी छूट मिली। बाकी ₹35,706 का भुगतान कर उन्होंने वर्षों का बकाया समाप्त कर लिया। अब वे निश्चिंत हैं और नियमित भुगतान के लिए प्रेरित भी।
    नकटीखार, भैसमा क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता कुमार साय की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी। ₹1,01,315 का बकाया उनके परिवार के लिए भारी चुनौती बन चुका था। समाधान योजना के तहत उन्हें ₹40,265 की राहत मिली। उन्होंने शेष ₹61,049 का भुगतान कर अपना बिजली कनेक्शन नियमित कराया। वे बताते हैं कि यदि यह योजना न आती, तो बकाया चुकाना लगभग असंभव था।
    छुरी निवासी संतोष यादव भी इस योजना के एक महत्वपूर्ण लाभार्थी हैं। उन पर ₹10,413 का बकाया था। पंजीयन के बाद उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुसार शत-प्रतिशत छूट प्राप्त हुई और उनका पूरा बकाया समाप्त हो गया। उनके अनुसार, यह योजना सामान्य परिवारों को वास्तविक सहायता पहुंचाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
    इन तीनों उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना केवल आंकड़ों की सफलता नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव ला रही है। योजना की सफलता का दायरा भी व्यापक है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ओ एंड एम डिवीजन कोरबा में 24,986 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। इन पर कुल ₹62.66 करोड़ का बकाया था, जिसमें से ₹36.63 करोड़ की छूट प्रदान की गई। अब तक ₹2.71 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है, जिससे विभाग को भी राजस्व संग्रह में मजबूती मिली है और उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ा है।
    विभाग द्वारा बिलासपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ऑन-द-स्पॉट पंजीयन कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत दी जा रही है। बीपीएल, घरेलू तथा कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को अधिभार में शत-प्रतिशत और मूल राशि में भी निर्धारित प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।
    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना निश्चित रूप से उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए उम्मीद की नई राह बन रही है, जो वर्षों से बकाया बिलों के बोझ तले दबे थे। रूपा बाई, कुमार साय और संतोष यादव की यह यात्रा बताती है कि यह योजना न केवल राहत देती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाती है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleराष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी
    Next Article सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026
    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिले में राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान, 30 सितंबर को इन जगहों पर लगेगा कैंप

    28/09/2026

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.