Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI28/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 28 अप्रैल 2026/ महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय तक सहज पहुँच तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कोरबा, छत्तीसगढ़ में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार – महिला जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी।
    कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगी।
    राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी महिलाओं से अपील किया गया है कि वे बिना किसी संकोच के वॉक-इन शिकायतकर्ता के रूप में जनसुनवाई में उपस्थित हों और अपनी समस्याएँ-जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक उत्पीड़न अथवा अन्य महिला संबंधी शिकायतें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।
    आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
    कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में सहभागिता करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं – 96 आवेदन प्राप्त
    Next Article मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी 24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.