कटघोरा में दिनदहाड़े बैंक के बाहर लूट, अधिवक्ता की डिक्की से नकदी पार
कटघोरा। कटघोरा शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने आज बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बाइक सवार दो शातिर चोरों ने एक अधिवक्ता की डिक्की से पलक झपकते ही नकदी से भरा बैग उड़ा लिया और फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई वारदात: चंद सेकंड का खेल
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाशों ने कितनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया:


