Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»आंगनवाड़ी केन्द्रों में 09 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
    छत्तीसगढ़

    आंगनवाड़ी केन्द्रों में 09 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI05/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 05 फरवरी 2026/ जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पोषण स्थिति के वास्तविक आकलन एवं अध्ययन हेतु 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्योहार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के 2602 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
    वजन त्योहार के दौरान बच्चों का वजन एवं ऊँचाई का मापन किया जाएगा तथा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उनकी पोषण स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन उपरांत बच्चों को आवश्यकतानुसार पोषण परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं विभागीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ किया जा सके।
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। विभागीय निर्देशानुसार वजन त्योहार के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चों का भी वजन लिया जाएगा, जिनका नाम अभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज नहीं है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित न रहे।
    इस संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा  बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्धारित अवधि में वजन त्योहार को सुचारू, प्रभावी एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करने तथा किसी भी पात्र बच्चे के नहीं छूटने के निर्देश दिए हैं।
    वजन त्योहार का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों की समय रहते पहचान, आवश्यक हस्तक्षेप, उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा समुदाय में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों में निर्धारित तिथियों के दौरान बच्चों को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं, ताकि वजन त्योहार का उद्देश्य पूर्ण हो सके और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआंगनवाड़ी केन्द्रों में 09 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
    Next Article पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.