Close Menu
    What's Hot

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026

    तुमान में विकास की गूंज: कंवर समाज को 20 लाख की सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया का बड़ा फैसला मार्च 22, 2026

    March 23, 2026

    कोरबा में तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर, बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 23
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»देश - विदेश»‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित…वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने साझा मूल्यों पर किया विमर्श.
    देश - विदेश

    ‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित…वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने साझा मूल्यों पर किया विमर्श.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.comJanuary 25, 2026Updated:January 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 24 जनवरी 2026/ रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे एवं समापन दिवस पर ‘पत्रकारिता और साहित्य’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित दूसरे सत्र के रूप में सम्पन्न हुआ। यह चर्चा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति को समर्पित रही। पैनल में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुश्री स्मिता मिश्र, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, श्री अवधेश कुमार और श्री गिरीश पंकज शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन श्री विभाष झा ने किया।

    चर्चा के दौरान अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश पंकज ने कहा कि चाहे पत्रकारिता हो या साहित्य, लेखन का मूल आधार सदैव जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व होना चाहिए।

    ‘हरिभूमि’ के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि तथ्यों को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना पत्रकारिता का मूल सिद्धांत है, वहीं तथ्यों और परिस्थितियों पर चिंतन साहित्य को व्यापक और गहन दृष्टि प्रदान करता है। उन्होंने पत्रकार और साहित्यकार के बीच मूलभूत अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकार प्रायः संस्थागत मर्यादाओं, मूल्यों और संपादकीय प्राथमिकताओं के दायरे में कार्य करते हैं, जबकि साहित्यकार को विषय के विविध आयामों को स्वतंत्रता के साथ अभिव्यक्त करने का अधिक अवसर मिलता है।

    वरिष्ठ पत्रकार सुश्री स्मिता मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य के बीच अंतर मुख्यतः शैली, भाषा और दृष्टिकोण का है। पत्रकारिता जहाँ तथ्यप्रधान होती है, वहीं साहित्य भावनाओं और संवेदनाओं की ओर अधिक झुकाव रखता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भाषा में संवेदनशीलता, रिपोर्टिंग में सहानुभूति और व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की क्षमता दोनों ही क्षेत्रों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि दोनों ही जनमानस को प्रभावित करने की सामर्थ्य रखते हैं।

    पत्रकार और साहित्यकार दोनों रूपों में अपने अनुभव साझा करते हुए श्री अवधेश कुमार ने पत्रकारिता और साहित्य को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि उनके पत्रकारिता के अनुभव अक्सर उनके साहित्यिक लेखन की प्रेरणा बनते हैं तथा अनेक मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरें उन्हें उन विषयों के गहरे सामाजिक और मानवीय पक्षों को साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    सत्र के दौरान संचालक श्री विभाष झा ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात पत्रकारों, जिनमें श्री मुक्तिबोध और श्री माधवराव सप्रे प्रमुख हैं, के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक चेतना के विस्तार के लिए साहित्य को माध्यम बनाया। पैनल में समकालीन पत्रकारिता में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे उत्पन्न चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    इस अवसर पर सुश्री स्मृति दुबे के कविता संग्रह ‘करुण प्रकाश’ तथा श्री लोकनाथ साहू ललकार के कविता संग्रह ‘यह बांसुरी की नहीं बेला है’ का विमोचन भी अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन बाल साहित्य की प्रासंगिकता पर परिचर्चा का आयोजन.
    Next Article Cg News : हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 3 युवक हिरासत में
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देश - विदेश

    भारत और अमेरिका के बीच अखिरकार व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर सहमति बन गई.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान कियापीएम मोदी ने खुशी का किया इजहार,

    February 3, 2026
    देश - विदेश

    कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ Roy की आत्महत्या, IT रेड के बीच उठाया खौफनाक कदम

    January 31, 2026
    देश - विदेश

    SC/ST Act High Court Verdict : SC/ST एक्ट पर अहम टिप्पणी हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सजा की निरस्त

    January 31, 2026
    अन्य

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन.

    January 30, 2026
    अन्य

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन.

    January 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री श्री साय.

    January 30, 2026
    Editors Picks

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा। पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 23, 2026

    तुमान में विकास की गूंज: कंवर समाज को 20 लाख की सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया का बड़ा फैसला मार्च 22, 2026

    March 23, 2026

    कोरबा में तेज रफ्तार एंबुलेंस का कहर, बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर

    March 23, 2026

    वर्ल्ड टीबी डे के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है,

    March 23, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.