Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

    16/08/2026

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»अन्य»राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित.
    अन्य

    राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com23/01/2026Updated:02/02/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 23 जनवरी 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज लोक भवन में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये 2024 एवं 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछडी जनजाति के टॉप 01 विद्यार्थी है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं हमारे जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रथम सीढ़ी है। आपने एक पड़ाव पार किया है अब अगले पड़ाव की ओर जा रहे है। जहां एक ओर इस सफलता की प्रेरणा आपको नवीन ऊर्जा के साथ प्रगति का रास्ता प्रशस्त करती है और वहीं यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों को मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

    राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपार संभावनाओं का प्रदेश है। ‘‘धान का कटोरा‘‘ कहा जाने वाला हमारा राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत उन्नत है। हमें अपने राज्य की सनातन संस्कृति पर गर्व का भाव होना चाहिए।

    श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थी आईआईटी, नीट की परीक्षा देकर इंजीनियरिंग और मेडिकल मे जाना चाहते है लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं हैं। नए-नए विषय है जहां आप कैरियर की ऊची उड़ान भर सकते है। धैर्य के साथ आगे बढ़े। गिरना बडी बात नहीं है गिर कर खड़े होना महत्वपूर्ण है। सपना बड़ा होना चाहिए। सपनें को पूरा करने के लिए साधना और अभ्यास करना होता है। उन्होंने मौलिकता और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के बच्चें शिक्षा में आगे बढ़ रहे है, यह बहुत सराहनीय है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी हमारे देश एवं प्रदेश के भविष्य हो। आप लोगों के कंधे पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज जो सफलता आप सभी छात्रों को मिली है निश्चित ही इस सफलता के पीछे आपके शिक्षक गुरुओं एवं माता पिता के आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन और बसंत पंचमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हम सब पर सदैव मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहें।

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सत्र 2024 एवं 2025 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि सीधे उनके खाते में दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिए इस प्रोत्साहन सेे शिक्षा के प्रति उनका रूझान बढ़ेगा और दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

    कार्यक्रम में वर्ष 2024 के 110 और वर्ष 2025 के 129 टापर विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

    स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने दिया एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने किया।

    इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री आशाराम नेताम, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन.
    Next Article रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में डिजिटल साहित्य:प्रकाशकों के लिए चुनौती पर सार्थक विमर्श।
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

    16/08/2026
    छत्तीसगढ़

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026
    Editors Picks

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

    16/08/2026

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

    15/08/2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान” ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान

    15/08/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    15/08/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.