Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»राजनीति»Earthquake in Gujarat : राजकोट में बार-बार भूकंप, एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित
    राजनीति

    Earthquake in Gujarat : राजकोट में बार-बार भूकंप, एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित

    Santosh RajakBy Santosh Rajak09/01/2026Updated:31/01/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Earthquake in Gujarat
    Earthquake in Gujarat
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    Earthquake in Gujarat : नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। एक के बाद एक आए भूकंपीय झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय करीब 7 बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

    इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, सबसे तेज भूकंप का झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद सुबह 8:34 बजे तक कुल सात झटके रिकॉर्ड किए गए। बार-बार धरती के हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खेतों व खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

    TMC Stages Strong Protest Against ED Raid : दिल्ली में 8 सांसद हिरासत में, ‘मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी’ के नारे; आज ममता का मार्च

    लगातार आ रहे झटकों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    भूकंप आने का समय और तीव्रता

    • 06:19 बजे – 3.8 तीव्रता (सबसे तेज झटका)

    • 06:56 बजे – 2.9 तीव्रता

    • 06:58 बजे – 3.2 तीव्रता

    • 07:10 बजे – 2.9 तीव्रता

    • 07:13 बजे – 2.9 तीव्रता

    • 07:33 बजे – 2.7 तीव्रता

    • 08:34 बजे – एक और झटका महसूस किया गया

    भूकंप का केंद्र और गहराई

    ISR की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी भूकंपों का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ENE) दिशा में स्थित रहा। भूकंप की गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार रात 8:43 बजे भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

    लगातार भूकंप के झटकों के चलते जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक के ग्रामीण इलाकों में लोग एहतियातन घरों में रहने के बजाय बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    Earthquake in Gujarat
    Earthquake in Gujarat



    Earthquake in Gujarat
    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleCBI Investigation : राउज एवेन्यू कोर्ट का सख्त रुख, लालू फैमिली पर चलेगा मुकदमा
    Next Article Indian Army : भारतीय सेना ने SSC टेक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया, इंजीनियरिंग स्नातकों को बड़ा मौका
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का कराए शीघ्र मरम्मत -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का चिन्हांकन कर शीघ्र पंजीयन कराने किया निर्देशित डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाकर शत-प्रतिशत सर्वे शीघ्रता से पूर्ण करने दिए निर्देश पीएम धन-धान्य योजना के सभी सूचकांकों में प्रगति लाने अधिकारियों को किया निर्देशित

    25/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में अटल स्मृति भवन का भूमिपूजन: सीएम साय ने किया शिलान्यास*

    02/02/2026
    राजनीति

    kishtavaad Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी घेरे में

    19/01/2026
    राजनीति

    Spain Train Accident : स्पेन में बड़ा रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 की मौत

    19/01/2026
    राजनीति

    जबलपुर में तेज़ रफ्तार कार हादसा’13 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल

    18/01/2026
    राजनीति

    32 महीने बाद टूटी जिंदगी की डोर: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता कुकी युवती ने तोड़ा दम, मणिपुर में मातम

    18/01/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.