Close Menu
    What's Hot

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»देश - विदेश»भारत और अमेरिका के बीच अखिरकार व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर सहमति बन गई.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान कियापीएम मोदी ने खुशी का किया इजहार,
    देश - विदेश

    भारत और अमेरिका के बीच अखिरकार व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर सहमति बन गई.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान कियापीएम मोदी ने खुशी का किया इजहार,

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIFebruary 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    विपक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं.

     

    देश विदेश //अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील का ऐलान किया. इस समझौते के तहत, भारत ने अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले अपने माल पर 18 फीसदी शुल्क देना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे ‘शानदार ऐलान’ बताया.

    अमेरिका से व्यापार डील को लेकर लेकर जहां मोदी सरकार इसे कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि बता रही है और बीजेपी पीएम मोदी को श्रेय दे रही है. 

    पीएम मोदी ने खुशी का किया इजहार

    डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान को मोदी सरकार अपनी बड़ी उपलब्धी बता रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर खुश हूं कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 14 लाख जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद. जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारी जनता को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं अपनी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. 

    बीजेपी ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

    अमेरिका और भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि ट्रेड डील 18 फीसदी की काफी कम टैरिफ दर पर फाइनल हो गई है. इससे मजबूत व्यापार संबंधों और आपसी विकास का रास्ता साफ हो गया है.

    ट्रेड डील को लेकर केंद्रित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुशी कि इजहार करते हुए कहा कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स के लिए अच्छी खबर है. अब उन पर 18 फीसदी टैरिफ लगेगा. इसके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व को धन्यवाद. 

    केंद्रीत मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में एक अहम कदम आगे बढ़ा है, क्योंकि ट्रेड डील फाइनल हो गई है. अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18 फासदगा कर दिया गया है, जिससे विकास और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे. नितिन गडकरी ने ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी को बधाई दी.

    वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं.

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एलान के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को कठघरे में खड़ी करती नजर आई. कांग्रेस ने कहा कि भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी बार-बार अमेरिका से दी जा रही है, न कि भारत सरकार की ओर से बताया जा रहा. कांग्रेस का कहना है कि यह स्थिति भारत की विदेश नीति और सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता देखने में किसी भी तरह से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ नहीं लगता. 

    हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी थी, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया था. ऐसे में अब कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ हुआ यह समझौता उस स्तर का नहीं है, फिर भी इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जा रहा है. कुल मिलाकर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार इसे आर्थिक उपलब्धि बता रही है, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि इस पूरे मामले में भारत की भूमिका कमजोर दिख रही है और सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले लेती नजर आ रही है. 

    ट्रेड डील के किन पहलुओं पर कांग्रेस उठा रही सवाल

    कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंततः अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने झुकने का फैसला कर लिया है. जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर आगे व्यंग्य करते हुए 1987 की फिल्म मिस्टर इंडिया के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल किया और कहा कि ‘वॉशिंगटन में तो साफ है कि ‘मोगैम्बो खुश है’.

    जयराम रमेश का कहना था कि ट्रंप लगातार भारत से जुड़े बड़े फैसलों की जानकारी अमेरिका से दे रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान भी ट्रंप ने वॉशिंगटन से दिया था, भारत के रूस और वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर भी जानकारी अमेरिका से आई थी, और अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप ने ही की है. 

    कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास प्रधानमंत्री मोदी पर किसी न किसी तरह का दबाव या लीवरेज है. उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि प्रधानमंत्री न तो ट्रंप के साथ सार्वजनिक रूप से दिखना चाहते हैं और न ही पहले की तरह दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते नजर आते हैं. 

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील का ऐलान वाशिंगटन ने की. अमेरिका ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है, लेकिन भारत उसके बदले अमेरिका से एनर्जी, टेक, एग्रीकल्चर और कोयला खरीदेगा. 

    अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एक छोटा सा संवैधानिक सवाल बाकी है, भारत ने अपनी ट्रेड घोषणाओं का काम आउटसोर्स कब किया? साहब की तरफ से आधिकारिक बयान का अभी भी इंतजार है. ऐसे में कांग्रेस का सवाल है कि अगर यह वाकई बहुत बड़ा समझौता होता, तो इसकी घोषणा भारत सरकार की ओर से क्यों नहीं की गई?

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने कोरबा में एक महत्वपूर्ण बैठक लिए जिसमें जिले के सभी राजपत्रित और थाना चौकी प्रभारी ने भाग लिया
    Next Article जिला प्रशासन की बड़ी पहलः सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    देश - विदेश

    कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ Roy की आत्महत्या, IT रेड के बीच उठाया खौफनाक कदम

    January 31, 2026
    देश - विदेश

    SC/ST Act High Court Verdict : SC/ST एक्ट पर अहम टिप्पणी हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सजा की निरस्त

    January 31, 2026
    अन्य

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन.

    January 30, 2026
    अन्य

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन.

    January 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री श्री साय.

    January 30, 2026
    अन्य

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बालक आश्रम के निरीक्षण के दौरान मौके पर ही दी स्वीकृति.

    January 30, 2026
    Editors Picks

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026

    *जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, वही जितेंद्र सारथी ने क्या सफल रेस्क्यू

    March 22, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.