Author: Santosh Rajak
Siri Update , नई दिल्ली। iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। आने वाले iOS 27 के साथ Siri को पूरी तरह ChatGPT-स्टाइल चैटबॉट में बदला जा सकता है, जिससे यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव अनुभव मिलेगा। Gold Silver : सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास, एक दिन में सोना ₹4,300 उछला ब्लूमबर्ग की Apple फिलहाल एक नए Siri चैटबॉट पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम “Campos” बताया जा रहा है। यह नया सिस्टम मौजूदा Siri को पूरी…
Ahmedabad Plane Crash :अहमदाबाद। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। अमेरिका स्थित फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (FAS) ने दावा किया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में हादसे से पहले ही कई गंभीर तकनीकी और इलेक्ट्रिकल समस्याएं मौजूद थीं। संगठन के मुताबिक, विमान के इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने से एक के बाद एक कई अहम सिस्टम बंद हो गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद रिहायशी इलाके में गिरा विमानएअर इंडिया का यह बोइंग 787 विमान टेकऑफ के कुछ ही…
रायपुर। रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस किया। खिलाड़ियों ने बार नवापारा अभयारण्य पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया और वाइल्डलाइफ के रोमांचक अनुभव से रूबरू हुए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने घने जंगलों, खुले मैदानों और जैव विविधता से भरपूर इस अभयारण्य में अलग ही अंदाज़ में समय बिताया। सफारी के दौरान खिलाड़ियों ने हिरण, नीलगाय, जंगली पक्षियों सहित अन्य वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा। रायपुर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20, दोनों…
CG News , सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसके ही भतीजे ने करीब 6 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। मामला तब उजागर हुआ, जब महिला के परिजन धान बेचने के लिए समिति पहुंचे और टोकन लेने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक अपडेट, 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त, 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती के निर्देश दरअसल, सरगुजा जिले के मेंड्रा खुर्द गांव की रहने वाली इस महिला के…
पानीपत। अक्सर लोग खराब मोबाइल नेटवर्क की शिकायत कस्टमर केयर से करते हैं, लेकिन पानीपत के वकीलों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सीधा अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जिला कोर्ट परिसर में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था से परेशान होकर वकीलों ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के खिलाफ याचिका दायर कर दी है। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि वकीलों ने कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी और मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा अंबानी को भी पार्टी बनाया है। Gold Silver : सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास, एक दिन में सोना ₹4,300 उछला फेसबुक के सबूत ने बढ़ाई मुश्किल, फिर…
Battle Of Galwan , नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म के पहले गीत ‘मातृभूमि’ की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक लवर्स तक, हर जगह इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस देशभक्ति गीत में हिमेश रेशमिया के संगीत और अरिजीत सिंह की भावुक आवाज़ ने ऐसा जादू रचा है कि सुनने वालों की आंखें नम हो रही हैं। CG Breaking News : दुर्ग में दर्दनाक घटना महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग देश के वीर जवानों…
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर शहर के सभी एसीपी और डीसीपी उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नर का कार्यालय पुराना जिला पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहां से अब राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। मेडिसिटी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि: चार माह में जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी, ₹680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल. पदभार ग्रहण करने के…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5000 शिक्षक पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। IND vs NZ T20 Match : स्टेडियम में खाने-पीने के तय दाम, दर्शकों को बड़ी राहत 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जशपुर, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा, कवर्धा और दंतेवाड़ा में स्थापित किए जा रहे नए मेडिकल कॉलेजों…
CG Breaking News , दुर्ग |छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में महिला करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई है। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है। Gold Silver : सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास, एक दिन में सोना ₹4,300 उछला घटना दुर्ग के…
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आज यानी 23 जनवरी को सोना ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹4,300 की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोना ₹1,51,128 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी ₹19,249 महंगी होकर ₹3,18,960 प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी का भाव ₹2,99,711 प्रति…