बिलासपुर// बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार राहुल साहू पर ट्रैक्टर चालक ने जानलेवा हमला किया। घटना रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट रेत घाट पर हुई, जब नायब तहसीलदार अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।
नायब तहसीलदार राहुल साहू ने बताया कि वे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने गए थे, तभी ट्रैक्टर चालक रितुराज सिंह ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला ।
पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक रितुराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को बेलतरा के तहसीलदार कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई ।
इस घटना के बाद प्रशासन ने अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ।

