कोरबा, 20 नवंबर 2026। कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज साडा कॉलोनी (बालकोनगर) स्थित उनके निवास पहुंचे।
उन्होंने स्व. चौरसिया के पिताजी गुलाबचंद चौरसिया, भाई राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को 25,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। यह सहायता प्रेस क्लब में की गई घोषणा के अनुरूप दी गई।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, राजेश मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, आशा ठाकुर, ए.डी. जोशी, कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण उपस्थित रहे।

