Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES11/11/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की तथा प्रदेश के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहने की मंगलकामना की।

    प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है गोवर्धन पूजा

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति, गौवंश और कृषि जीवन के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सामूहिक कल्याण का जो संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

    हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौवंश हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग रहा है। गौसेवा केवल हमारी धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि प्रकृति और समस्त जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता तथा संरक्षण की हमारी सांस्कृतिक चेतना की भी अभिव्यक्ति है।

    संतुलन और सहअस्तित्व में ही समृद्धि

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें स्मरण कराता है कि मानव जीवन की समृद्धि प्रकृति के साथ संतुलन और सहअस्तित्व में निहित है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गौवंश की रक्षा करने की पौराणिक कथा हमें संकट के समय एकजुटता, परस्पर सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देती है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ का हर परिवार सुखी और समृद्ध रहे, किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

    गौरा-गौरी पर्व लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में भी गौवंश, खेती-किसानी और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रही है। गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के साथ समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, अब घर बैठे मिलेगा टोकन – ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से 70% टोकन जारी होंगे
    Next Article बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, CM साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    करतला

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026
    Editors Picks

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.