Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES03/11/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 02 नवम्बर 2026/ अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

    जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना के लंबित कार्य को पूरा कराने, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, मानदेय शिक्षक का भुगतान, वनाधिकार पट्टे की जांच, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राशि का भुगतान और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन शामिल रहे। साथ ही सोसायटी के संचालन, पहुंच मार्ग की समस्या, फौती नामांतरण, स्वरोजगार, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, अभिलेखों की दुरुस्ती, शिकायतों की जांच, अतिक्रमण हटाने तथा आजीविका से जुड़ी मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में हो सके।

    जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleखनिज विभाग में 28 अफसरों के तबादले, कोरबा के उप संचालक प्रमोद नायक दंतेवाड़ा भेजे गए, मीनाक्षी साहू बनीं नई उप संचालक 
    Next Article कोरबा में स्थापना दिवस पर लगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर, हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    करतला

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ : बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान टोल-फ्री नंबर 14447 या 1800-419-0344 पर दर्ज कराएं फसल क्षति की जानकारी

    20/11/2026
    Editors Picks

    अकवान’ तूफान की बारिश से कोरबा में किसान परेशान, खेतों में भीग रही कटी धान की फसल

    21/11/2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

    21/11/2026

    रायपुर के दो होनहारों ने किया कमाल, अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रोबोटिक्स का दम

    21/11/2026

    कोरबा में सफाई ठेकेदारों की समस्याएं सुन आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, बालको जोन के लंबित बिल जल्द होंगे भुगतान

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.