कोरबा। कोरबा जिले की पताड़ी क्षेत्र में संचालित *कोरबा पावर लि.द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार न दिए जाने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत कोरबा के जनपद सदस्य अनिल खुटे ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
पत्र दिनांक 27.07.2026 को लिखा गया है। इसमें जनपद सदस्य अनिल खुटे ने बताया कि उनका क्षेत्र क्रमांक 23 पताड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पताड़ी, पहंदा और खोड़डल कोरबा पावर लि. से प्रभावित पंचायतें हैं। लेकिन कंपनी द्वारा रोजगार देने में स्थानीय युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है।
क्या है शिकाय
पत्र में लिखा गया है कि कंपनी प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहर प्रदेश के युवाओं को नौकरी में रख रही है। इससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है और स्थानीय युवाओं में आक्रोश है।
अनिल खुटे ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि प्लांट प्रबंधक को निर्देशित किया जाए ताकि प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जा सके। इस पत्र की प्रतिलिपि *प्लांट हेड कोरबा पावर लि. पताड़ी, एस.डी.एम. कोरबा और रोजगार कार्यालय कोरबा को भी भेजी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कंपनी प्रभावित क्षेत्र की जमीन और संसाधनों का उपयोग कर रही है, तो रोजगार में भी स्थानीय युवाओं को पहले मौका मिलना चाहिए।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

