*रायपुर/भाटापारा:* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में बड़ी सौगातों का ऐलान किया। CM ने करहीबाजार समेत 8 ग्राम पंचायतों में सड़क, स्कूल और सामुदायिक भवन के लिए ₹1 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूरी दी।
*करहीबाजार को क्या मिला:*
1. *₹25 लाख का सांस्कृतिक भवन* – सर्व समाज के सामाजिक आयोजनों के लिए
2. *₹25 लाख की CC रोड* – सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक
3. *नया हायर सेकेंडरी स्कूल भवन* – कोदवा में भी नया स्कूल भवन बनेगा
*7 और पंचायतों में सड़क का जाल:*
CM ने विटकुली में ₹20 लाख के मांगलिक भवन के साथ कोठमी, मोपका, कोनी, बोरसी, कोदवा, पाटन और रामपुर में ₹10-10 लाख की लागत से CC रोड बनाने की घोषणा की।
*ग्रामीणों में उत्साह*: घोषणाओं के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क, भवन और स्कूल बनने से गांवों की तस्वीर बदलेगी। जनप्रतिनिधियों ने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए CM साय का आभार जताया।

