उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुपातराई में एक 65वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई
ग्राम पंचायत सुपातराई में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आया है 65 वर्षीय व्यक्ति बुद्धिराम मैत्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह सुबह चार बजे दातून के लिए तालाब गया था पर वापस नहीं आने पर परिजन को शक हुआ कई जगह खोजने के बाद भी पता नहीं चला फिर तालाब में उसका शव तैरता दिखाई दिया ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उरगा पुलिस को दिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सब को पानी से बाहर निकलवाया और पांचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
प्रारंभिक में आशंका डूबने से मौत की जताई जा रही है हाला की पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है

