रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति देते हुए डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन को आदेश जारी किया है ।
क्या है मामला?
28 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकार ने 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से 292 पदों को छोड़ दिया गया था। अब, राज्य सरकार ने इन 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे कुल पदों की संख्या 5,000 हो गई है ।
कब होगी भर्ती?
भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 5000 पदों पर तत्काल भर्ती की जाए और फरवरी तक विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया था।
क्या होगा लाभ?
इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को भी राहत मिलेगी। शिक्षकों की संख्या बढ़ने से छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार, शिक्षण गुणवत्ता में वृद्धि और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा ।


