Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजितः स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजितः स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI04/02/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा//जिला कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला नोडल अधिकारी आईटी एवं ज्वाइंट कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवीन आधार सॉफ्टवेयर प्रणाली के माध्यम से आधार पंजीयन, अपडेट एवं सुधार की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

    प्रशिक्षण के लिए यूआईडीएआई से आधार मास्टर ट्रेनिंग प्राप्त असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री खुर्शीद आलम एवं मास्टर ट्रेनर श्री संजय द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने नवीन आधार प्रबंधन प्रणाली के संचालन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक मानकों तथा आधार अपडेट प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

    ट्रेनिंग में कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा (जेसी), सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और रायगढ़ जिले के आधार ऑपरेटर एवं आईटी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

    प्रशिक्षण के दौरान सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनिवार्य ‘मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट’ को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए। वर्तमान में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट हेतु जिले के सभी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आधार ऑपरेटरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    ज्वाइंट कलेक्टर श्री कौशल तेंदुलकर ने कहा कि विद्यार्थियों का समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे भविष्य में आधार सत्यापन से संबंधित सेवाओं में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने उपस्थित टीम को निर्देशित किया कि शिविरों में उच्च गुणवत्ता, सटीकता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित ऑपरेटरों को नवीन तकनीकी प्रक्रियाओं को अपनाते हुए आधार सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: धान खरीदी 2 दिन के लिए बढ़ाई गई
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के मोहित बत्रा को रजिस्ट्री के साथ ही मिला नामांतरण, बोले – पटवारी दफ्तर का एक भी चक्कर नहीं लगाना पड़ा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    27/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026

    नल से बदली बृंदा महंत की जिंदगी, बोलीं – अब हैंडपंप के चक्कर से मिली मुक्ति

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.