Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»देश - विदेश»जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में.
    देश - विदेश

    जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com26/01/2026Updated:31/01/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर, 26 जनवरी 2026/जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया। इस परियोजना के लिए एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के बच्चों को भी शहरों के समान बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं तकनीकी दक्षता का विकास होगा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    अधिकारियों ने बताया कि एमओयू के तहत जशपुर जिले के चयनित शासकीय विद्यालयों में चरणबद्ध रूप से इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से शिक्षक डिजिटल कंटेंट, वीडियो, प्रेजेंटेशन एवं ई-लर्निंग संसाधनों का उपयोग कर कक्षाओं को अधिक रोचक, सरल एवं प्रभावी बना सकेंगे। इस पहल से जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से विगत माह जिला प्रशासन एसईसीएल एवं ईडूसीआईएल के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसंविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
    Next Article इंटरनेट की इस दुनिया में प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा रहेगा – राज्यपाल श्री डेका.
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देश - विदेश

    भारत और अमेरिका के बीच अखिरकार व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर सहमति बन गई.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान कियापीएम मोदी ने खुशी का किया इजहार,

    03/02/2026
    देश - विदेश

    कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ Roy की आत्महत्या, IT रेड के बीच उठाया खौफनाक कदम

    31/01/2026
    देश - विदेश

    SC/ST Act High Court Verdict : SC/ST एक्ट पर अहम टिप्पणी हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सजा की निरस्त

    31/01/2026
    अन्य

    मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन.

    30/01/2026
    अन्य

    उदंती-सीतानदी में दिखा दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन.

    30/01/2026
    छत्तीसगढ़

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री श्री साय.

    30/01/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.