कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उरगा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध स्क्रैप यार्ड पर छापा मारकर लगभग 30 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित हाइवा, ट्रैलर एवं ट्रक के पुर्जे सहित भारी मात्रा में लोहे का सामान अवैध रूप से संग्रहित है। जांच के दौरान यार्ड संचालक मौके पर मिला, लेकिन वह सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने लगभग 1200 टन ट्रैलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर निगम टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया है।

