
कोरबा के करतला क्षेत्र में एक कच्चे मकान के छप्पर में फंसे विशाल अजगर को रेस्क्यू टीम ने बड़ी सावधानी से निकाला। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने 15 फीट ऊंचे छप्पर में चढ़कर अजगर को सुरक्षित नीचे उतारा और जंगल में छोड़ दिया। 😍
सारथी ने बताया कि यह रेस्क्यू बहुत खतरनाक था, लेकिन परिवार और बेजुबान जीव की सुरक्षा के लिए टीम हमेशा तैयार है। अगर आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े, तो घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर संपर्क करें। 🐍💪

