Close Menu
    What's Hot

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 23
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोटवार का पद किसी परिवार की निजी जागीर नहीं है छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है।
    छत्तीसगढ़

    कोटवार का पद किसी परिवार की निजी जागीर नहीं है छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है।

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बिलासपुर। गांवों में पीढ़ियों से चली आ रही कोटवार पद की ‘वंश परंपरा’ पर अब न्यायिक मुहर लग गई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि, कोटवार का पद किसी परिवार की निजी जागीर नहीं है। अगर कोई यह समझता है कि, पिता या दादा के कोटवार होने से उसे स्वतः यह पद मिल जाएगा, तो यह धारणा गलत है।

    दरअसल, बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के ग्राम गनियारी के कोटवार खेलनदास पनिका का 6 नवंबर 2010 को निधन हो गया। मृत्यु के बाद रिक्त पद के लिए उनके बेटे परदेशी राम और एक अन्य ग्रामीण रामबिहारी साहू ने आवेदन किया था। प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद राजस्व अधिकारियों ने रामबिहारी साहू को इस पद के लिए अधिक उपयुक्त पाया और उनकी नियुक्ति कर दी।

    याचिकाकर्ता ने पिता के कोटवार होने का दिया था हवाला
    इस नियुक्ति के बाद मृत कोटवार के बेटे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए दावा किया था कि, उसके पिता गांव के कोटवार थे, इसलिए नियुक्ति में उसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन प्रशासन ने दूसरे पात्र व्यक्ति को कोटवार नियुक्त कर दिया। इसी फैसले को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।

    कोटवार के परिवार को प्राथमिकता देना अनिवार्य नहीं
    सुनवाई के दौरान अदालत ने रिकॉर्ड और नियमों का परीक्षण किया और कहा कि, पूर्व कोटवार के परिवार को प्राथमिकता देना अनिवार्य नहीं है। यह केवल प्रशासन का विवेकाधिकार हो सकता है। किसी को सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर इस पद पर अधिकार नहीं मिल सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि, कोटवार की नियुक्ति छत्तीसगढ़ भूमि राजस्व संहिता 1959 और संबंधित नियमों के तहत होती है, जिसमें उम्मीदवार की योग्यता, उम्र, चरित्र और प्रशासनिक उपयुक्तता को देखा जाता है।

    नियुक्ति को ठहराया सही
    अदालत ने प्रशासन द्वारा की गई नियुक्ति को सही ठहराते हुए कहा कि, सरकारी पदों पर वंशवाद नहीं, बल्कि नियम और काबिलियत सर्वोपरि होंगे। इस फैसले के बाद गांवों में लंबे समय से चली आ रही यह धारणा टूट गई है कि, कोटवार की कुर्सी पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार की विरासत होती है। अब साफ है- गांव का कोटवार वही बनेगा, जो नियमों पर खरा उतरेगा, न कि केवल किसी का बेटा या वारिस होने के कारण।

    याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज हुआ था शांति भंग करने का मामला
    याचिकाकर्ता ने निकट संबंधी होने का हवाला देते हुए पिता की जगह अपनी नियुक्ति करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में दिए गए फैसले में कहा है कि, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परदेशी राम के खिलाफ वर्ष 1996 और 2013 में शांति भंग करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 107/116 के मामले दर्ज थे। कोटवार नियम 2 के तहत उम्मीदवार का चरित्र साफ होना अनिवार्य है।

    1. नियुक्त व्यक्ति ज्यादा पढ़ा लिखा
      वहीं, याचिकाकर्ता की उम्र 54 वर्ष है, जबकि कोटवार की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष है। वहीं, नियुक्त किए गए रामबिहारी साहू की उम्र 34 वर्ष है। इस वजह से उसे लंबी सेवा के लिए अधिक उपयुक्त माना गया। इसके अलावा याचिकाकर्ता केवल तीसरी कक्षा तक पढ़ा है, जबकि चयनित उम्मीदवार रामबिहारी साहू पांचवीं पास हैं। हाई कोर्ट ने माना कि, बेहतर शिक्षा कर्तव्यों के निर्वहन में सहायक होती है।
    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में मचा हड़कंप: एक दिन में सुसाइड के तीन मामले, रेलवे ब्रिज पर अज्ञात युवक की फंदे से लटकी मिली लाश
    Next Article कोरबा जिले के 26 राइस मिलर ब्लैकलिस्ट,खाद्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस प्रकरण में जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) प्रमोद जांगड़े सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है,
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    *जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, वही जितेंद्र सारथी ने क्या सफल रेस्क्यू

    March 22, 2026
    छत्तीसगढ़

    *आयुर्वेद का चमत्कार* *बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद।*

    March 21, 2026
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम कोरबा की जनकल्याणकारी पहल ’’ महापौर की पाती ’’ के तहत जनसमस्याओं का हो रहा 24 घंटे के अंदर निराकरण

    March 20, 2026
    Editors Picks

    *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

    March 22, 2026

    • खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही • वाहन जप्त किए

    March 22, 2026

    कोरबा में 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल*

    March 22, 2026

    *जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ सुनकर कुत्ते डर से भौंकने लगे, वही जितेंद्र सारथी ने क्या सफल रेस्क्यू

    March 22, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.