जांजगीर-चांपा जिले में वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में योजना के तहत डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, सड़क, जल संरक्षण और अन्य श्रम आधारित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा ।
क्या है वीबी जी रामजी योजना?
वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
क्या होगा लाभ?
– ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी
– समय पर मजदूरी भुगतान
– स्थायी आजीविका के अवसर
– ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
– पलायन में कमी
– महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर

